Search

आस्था, अंधविश्वास या चमत्कार : सिमर वृक्ष में उभरी शिव की आकृति, होने लगी पूजा-अर्चना, चढ़ने लगा चढ़ावा

मटवारी गांधी मैदान में उमड़ने लगे श्रद्धालु, सेल्फी के लिए मची होड़

Hazaribagh : इसे आस्था कहें या चमत्कार या फिर अंधविश्वास. हजारीबाग मटवारी स्थित गांधी मैदान में सिमर के पेड़ में भगवान शिव की आकृति उभरी हुई दिखाई दे रही है. यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. सैकड़ों लोग वहां उमड़ पड़े और पूजा-अर्चना शुरू हो गई. कोई अगरबत्ती जलाने लगा, तो कोई परिक्रमा करने लगा. युवाओं की फौज में सेल्फी लेने की होड़ मच गई. एक व्यक्ति ने वहां दान पेटी रख दी और फिर दनादन चढ़ावा भी चढ़ने लगा. कोई इसे पावन सावन में भोलेनाथ की कृपा मान रहा है, तो कोई से चमत्कार की संज्ञा दे रहा है. वहां भजन-कीर्तन भी शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने आपस में राय मशविरा कर वहां चबूतरा बनाकर मंदिर निर्माण की बात करने लगे. कुंदन गोस्वामी का कहना है कि उन लोगों ने आपस में बात कर दान पेटी लगाई है. यह दानपेटी मटवारी पूजा समिति की है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वैजयंती देवी कहती हैं कि सावन के महीना में भगवान शिव की आकृति सिमर के पेड़ में बन गई है. वहीं दूसरी ओर गणेश की प्रतिमा भी उभरी हुई नजर आ रही है. काली और दुर्गा का भी स्वरूप दिख रहा है. ऐसे में कई लोग यहां पूजा करने के लिए पहुंचे हैं. उनका कहना है कि भले लोग अंधविश्वास कहें, लेकिन अंधविश्वास में भी एक शब्द विश्वास है. उसी विश्वास पर चंदा देवी, रामधन राम, रंजीत कुमार जैसे सैकड़ों लोग यहां पूजा करते हुए नजर आये. पेड़ के चारों तरफ अगरबत्ती, दीया और फल चढ़ाया हुआ दिख रहा है. इससे पहले चौपारण में पहली सोमवारी को शिवालय में नंदी दूध पीते नजर आए थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp