Search

 
 
 

मानदेय बढ़ने से घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों ने जतायी खुशी

 
Ranchi : सरकार ने झारखंड के विश्वविद्यालयों में घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है. हेमंत कैबिनेट के इस फैसले पर रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संघ ने खुशी जाहिर की है. शुक्रवार को संघ की रांची विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई. उपस्थित शिक्षकों ने खुशी जताई. कहा कि इसके लिए कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा निदेशक, कुलपति समेत विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं.

मानदेय बढ़ा कर अधिकतम 5770 करने का निर्णय

गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों का मानदेय बढ़ा कर अधिकतम 5770 रुपये करने का निर्णय किया गया है. अभी सहायक प्राध्यापकों को स्नातक में प्रति घंटी 500 और स्नातकोत्तर में 600 रुपये के साथ ही अधिकतम 36000 रुपये दिया जाता है. मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ये शिक्षक पिछले दो महीने से आंदाेलनरत थे. इसे भी पढ़ें – चांडिल">https://lagatar.in/chandil-indefinite-sit-in-of-the-displaced-in-front-of-the-resettlement-office-from-june-16/">चांडिल

: पुनर्वास कार्यालय के समक्ष विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना 16 जून से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही