Search

 
 
 

रांची विवि के घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों की राज्यपाल से मांग

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति से अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर पहल करने की मांग है. विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 2017 में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पद पर घंटी आधारित शिक्षको की बहाली हुई थी. इसके लिए प्रति कक्षा 600 रुपए देना तय किया गया था. अधिकतम 36000 रुपए दिये जायेंगे. अब तक इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है.

क्या है इनकी मांगें

1. पद के साथ जोड़े गए घंटी आधारित शब्द (नीड बेस्ड) को हटाया जाये. 2. यूजीसी.द्वारा निर्धारित ग्रेड पे/ग्रॉस सैलरी दी जाये. 3. जेपीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में 70℅ वरीयता मिले. 4. अवधि विस्तार के स्थान पर सेवा नियमावली के साथ पूर्णकालीन नियमावली बना कर 65 वर्ष की उम्र तक सेवा नियमित की जाए. 5. ईपीएफ की सुविधा प्रदान करायी जाए. 6. सभी सहायक प्राध्यापक को भी डीएल प्रदान किये जाएं. 7. महिला सहायक प्राध्यापकों को पीपी लीव तथा मातृत्व अवकाश की सुविधा मिले. 8.अगर किसी विश्वविद्यालय में नियमित नियुक्ति से स्वीकृत पद भर जायें, तो हमें विरमित न कर दूसरे विश्वविद्यालय में जहां स्वीकृत पद खाली हो, वहां स्थानांतरित किया जाये. इसे भी पढ़ें – बीआईटी">https://lagatar.in/aurora-2023-organized-at-lalpur-center-of-bit-mesra/">बीआईटी

मेसरा के लालपुर सेंटर में औरोरा 2023 का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही