Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी, अद्रिया और विष्णु को तीसरी डॉन ब्लैक बेल्ट

Ranchi : इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वावधान में रविवार को बहूबाजार के बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे येलो से ब्लैक बेल्ट तीसरी डान तक के संत जोसेफ क्लब एवं इमा कराटे स्टूडियो के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी सफलता को पाने के लिए लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है. तभी उसे प्राप्त किया जा सकता है. इस अवसर पर इमा के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, पीटर कच्छप, रवि कुमार सिंह, देवंती कुमारी, अभिभावक गण एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

इन खिलाड़ियों को मिला बेल्ट एवं प्रमाण पत्र

येलो बेल्ट - दीपांशु माला, अभिजीत बनर्जी, शिव कुमार, मिस्टी कुमारी अदित राज ऑरेंज बेल्ट - बिवान दास, रौशिका, अंकिता कुमारी, रोहित कुमार ग्रीन बेल्ट - अनुष्का, तृषा, दक्षिणी ब्लू बेल्ट - पीहू लकड़ा, शाइनी शेमोना टोप्पो, अनुष्का, अकिरा बड़ा, आन्य तिग्गा, सुनिधि, एंजेल एक्का, रंथु उरांव, अनिमेष अग्रवाल पर्पल बेल्ट - काजल कुजुर, अभिनव, सुजय तिग्गा ब्राउन बेल्ट - आदित्य प्रोभो, विष्णु , मोनालिसा भगत, कृतिका कुमारी ब्लैक बेल्ट तीसरी डॉन - अद्रिया, विष्णु. इसे भी पढ़ें – 72">https://lagatar.in/even-after-the-notice-student-organizations-will-agitate-for-72-hours/">72

घंटे आंदोलन को अडिग छात्र संगठन, 17 अप्रैल को घेरेंगे सीएम आवास, 19 को झारखंड बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही