Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

26 फरवरी को दिगंबर जैन भवन में बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप का आयोजन

 
Ranchi : हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में 26 फरवरी को बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट और पुश अप-पुल अप चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें झारखंड से 24 जिलों से खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. प्रतियोगिता को खिलाड़ियों के बीच दो वर्गों में बांटा गया है. पहले में 23 साल के ऊपर के खिलाड़ी होंगे, जबकि दूसरे में 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट में 800 रुपये, वहीं पुश अप-पुल अप के लिए 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जायेगा. विजेताओं को बैग, सप्लिमेंटस, टी शर्ट, डिस्काउंट कूपन और कैश पुरस्कार दिये जाऐंगे.

द अंटी डॉटेस बैंड द्वारा म्यूजिक कार्यक्रम भी होगा

साथ ही थ इस खेल में द अंटी डॉटेस बैंड द्वारा म्यूजिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजर विशाल कुमार झा और मोनू सिंह हैं. खेल प्रतियोगिता में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, लोहरदगा भाजपा प्रभारी मनोज मिश्रा और मिस फेमिना झारखंड 2023 श्रृष्टि श्रेया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे.
इसे भी पढ़ें – मनरेगा">https://lagatar.in/protest-against-low-budget-allocation-and-new-app-system-for-attendance-in-mnrega-picketing-in-delhi/">मनरेगा

में कम बजट आवंटन व हाजिरी के लिए नया ऐप सिस्टम का विरोध, दिल्ली में धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही