Search

 
 
 

पलामू: लाभुकों ने डीलर पर लगाया राशन नहीं देने का आरोप

 
Medininagar: मोहम्मदगंज प्रखंड के रामबांध पंचायत के बलडिहरी गांव में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार तौफीक खान पर लाभुकों ने तीन माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नौशाद आलम को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. लाभुकों का कहना है कि तौफीक ने उन्हें अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया और कई बार डांटकर भगा दिया. लिखित शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नौशाद ने शनिवार को तौफीक की दुकान का निरीक्षण किया. इस दौरान पीड़ित लाभुकों के बयान दर्ज किए गए. जिनमें सनोज पासवान, कमलेश मेहता, उमा देवी, पुनीता देवी, पार्वती देवी और मनमतिया देवी ने राशन वितरण में अनियमितताओं और बायोमेट्रिक अंगूठा लगाने के बावजूद राशन न मिलने का आरोप लगाया.

अगस्त में 70 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन किया गया था

जांच के दौरान लाभुकों ने आरोप लगाया कि अगस्त माह में 70 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन तौफीक को किया गया था, लेकिन राशन का वितरण किए बिना खाद्यान्न दुकान के गोदाम से गायब है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लगातार 10 दिनों से तौफीक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी माध्यम से उससे बात नहीं हो पा रही थी. दुकान निरीक्षण के दौरान पीड़ित लाभुकों के बयान के आधार पर तौफीक को निलंबित करने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित किया जा रहा है. इस मौके पर समाजसेवी वसीम खान, तसिम अली, वजुल खान, विनोद पासवान, मुनेश्वर पासवान, अवधेश पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. अब देखना है कि कार्रवाई होती है या नहीं, या लाभुकों के राशन का इसी तरह बंदरबांट होता रहेगा. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही