Search

 
 
 

गढ़वा: मंईयां सम्मान योजना का किस्त नहीं मिलने पर लाभुक नाराज

 
Garhwa: मंईयां सम्मान योजना का किस्त दुबारा नहीं मिलने पर लाभुकों ने नाराजगी जतायी. मामला कांडी प्रखंड कार्यालय का है, जहां गुरुवार को काफी संख्या में महिलाएं और किशोरी पहुंची. महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय के समीप अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना की एक किस्त के बाद दुबारा नहीं मिला है. कुछ महिलाओं ने कहा कि सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार को इस योजना का लाभ सभी को देनी चाहिए अन्यथा किसी को नहीं. आधी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है. बीडीओ राकेश सहाय ने इस मामले पर कहा कि सभी लाभार्थियों से पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और अन्य कई कागजातों के साथ लिखित आवेदन लिया जा रहा है. मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए सभी आवेदन को सुधारा जायेगा. जल्द ही राशि मिलेगी. नाराज महिलाओं में सदरुन खातून, नजरुन खातून, नजबुन बीवी, कविता कुमारी, पूनम कुमारी, सविता देवी, रश्मि देवी, अनवारी देवी, खुर्शीदा बीवी, काजल कुमारी, पूनम देवी के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-between-naxalites-and-security-forces-in-sukma-district-three-naxalites-reported-killed/">छत्तीसगढ़

: सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर…तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही