Koderma : सतगावां प्रखंड के मरचोई पंचायत अंतर्गत महिला मंडल ग्रुप ए में लाभुकों ने कम अनाज मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान डीलर के साथ लाभुकों की नोक झोक भी हुई. जानकारी के अनुसार महिला मंडल ग्रुप ए के द्वारा कार्डधारियों को एक व्यक्ति पर 2 से 3 किलो तक अनाज कम दिया जा रहा था. इसको लेकर कार्डधारी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया. वहीं मौके पर ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक कार्ड पर दो से तीन किलो अनाज कम दिया जा रहा है. वहीं अंगूठा लगाने के बाद 5 किलो की पर्ची निकल रही थी. इस बात को लेकर ग्रामीण व डीलर में घंटों बहस होती रही. ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अनाज देना है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी डीलर कम अनाज देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तभी मौके पर मरचोई पंचायत के मुखिया उत्तम कुमार पहुंचे और सूझबूझ के साथ लोगों को समझा-बूझकर शांत कराया. साथ ही अनाज कम देने पर लोगों से एक लिखित आवेदन मांगा और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपको पूरा अनाज दिलाया जाएगा. वहीं मौके पर उपस्थित मुखिया उत्तम कुमार, सुरेन्द्र सिंह,रामनिकेतन कुमार, मंटू सिंह, नरेश सिंह, विक्की कुमार, पंचानन्द पांडेय, आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-97.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान ,गणित तथा संगणक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विज्ञान मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से भैया बहनों में खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है. विज्ञान, गणित तथा संगणक प्रदर्शनी चार वर्गों क्रमशः शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग, तरुण वर्ग के भैया बहनों ने भाग लिया. बच्चों ने इस मेले में कुल 44 विज्ञान पर आधारित प्रदर्शन एवं प्रयोग में भाग लिया तथा 12 गणित पर आधारित प्रदर्श एवं प्रयोग में भाग लिया. वहीं सात भैया बहनों ने संगणक पर आधारित प्रदर्श में एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए. जिसे सभी ने खूब सराहा. निर्णायक की भूमिका में उमाशंकर कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, विपिन कुमार डे, संजय महतो तथा सोनी कुमारी थी. विज्ञान में आलिया, आरुषि, किसलय, आदित्य, सृष्टि, श्रेया, नंदिनी, सदवंश, ओम, वैभव, प्रीतम, श्रवण, अनिकेत, विकास प्रसाद, काजल, प्रेमजीत, अंकित, हर्षित, निशा, खुशी आदि ने भाग लिया. गणित में शगुन, निधि, तेजस्वी, सौरव, आयुष, प्रणव आदि ने भाग लिया. जबकि संगणक में शुभांशु, पंखुड़ी, आयुष, आयुष कुमार, हर्षित सेठ ने भाग लिया. विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय विजेता भैया बहन 27 से 29 सितंबर तक आयोजित विज्ञान मेला में भाग लेने के लिए कुम्हारटोली हजारीबाग जाएंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-81.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस कड़ी में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोडरमा शशि शेखर सुमन की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, हाई स्कूल और आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गया. आदर्श मध्य विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया और राजा तालाब में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई. स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया. इस मौके पर नगर प्रबंधक अभिषेक प्रकाश, पर्यवेक्षक सुरेश राम, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिन्हा समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-72.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय कोडरमा द्वारा केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की डीडीसी ऋतुराज ने पत्रकारों को जानकारी दी. डीडीसी ने बताया कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सितंबर तक के प्राप्त लक्ष्य 18.43 लाख के विरुद्ध 11.84 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है. जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 51.68 है. जो राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान है. वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं पूर्व वित्तीय वर्ष की कुल 70712 योजनाओं को पूर्ण किया गया है. जो 83.46 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में बागवानी, सिंचाई कूप, डोभा टीसीबी, खेल मैदान आदि कुल 3251 योजनाएं का काम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना (Phase-1 & II) के तहत 1070 लाभुकों को योजना का लाभ देते हुए कुल 1070 एकड़ में बागवानी का कार्य किया गया है. जिसमें अबतक फलदार एवं ईमारती लकड़ी के 101934 पौधे लगाये गये हैं. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल विकास योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 265 के विरुद्ध अबतक कुल 218 योजना स्वीकृत किया गया है, जो 82.26 प्रतिशत है. जिसमें से 54 योजनाओं पर कार्य चल रहा है. डीडीसी ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमितता होने की सूचना मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाती है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-52.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत कोंडराडीह में किसान ने पीएम कुसुम योजना तहत पटवन के लिए सोलर वाटर पंप लगाया था, बीती रात चोरों ने उसकी चोरी कर ली गयी. मामले को लेकर कोंडराडीह निवासी कृषक वसीम अंसारी ने मरकच्चो थाना में मामला दर्ज़ कराया है. दिये गये आवेदन में उसने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत उसे खेती में पटवन के लिए सोलर मॉड्यूल मिला था, जो उसने अपने घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर अपने खेत में पटवन के लिए लगाया था. 22सितंबर की शाम छह बजे तक उक्त सोलर मॉड्यूल उनके खेत में ही लगा हुआ था. 23सितंबर की सुबह जब अपने खेत गए तो वहां सोलर मॉड्यूल गायब पाया. आसपास के लोगों से भी पूछताछ में कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि चोर वहां लगे छः सोलर प्लेट व एक पंप ले गये. पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : 22">https://lagatar.in/gumla-court-sentenced-7-culprits-in-22-crore-embezzlement-case-cid-had-investigated/">22
करोड़ गबन मामले में गुमला कोर्ट से 7 दोषियों को सजा, CID ने की थी जांच [wpse_comments_template]
रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Koderma : जयनगर प्रखंड के कटिया पंचायत में प्लॉट नंबर 1713, 14 और 23 को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने कोडरमा डीसी मेघा भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा. दिए गए ज्ञापन में कहा कि जयनगर अंचल के मौजा कटिया में प्लॉट नं 1713 एवं 1714 जिसका खाता 347 है. प्लॉट नंबर 1714 में धर्मशाला तथा धर्मशाला के बगल से पश्चिम दिशा की ओर जाने का गली प्लॉट नंबर 1713 मुख्य सड़क से धर्मशाला तक जाने का रास्ता है, जो सर्वे में दर्ज है. प्लॉट नं 1713 को अतिक्रमण कर दिया है तथा प्लॉट नं 1714 में गली में दरवाज़ा लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है. जबकि इसी रास्ते से होकर धर्मशाला के पीछे प्लॉट नं 1723 जो 346 खाते की जमीन है, जिसमें सामुदायिक भवन बना हुआ है. इसी भवन में हटिया बाजार का आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है. इस आंगनबाड़ी तक आने के लिए उपरोक्त रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं ग्रामीणों ने डीसी से उपरोक्त खाता प्लॉट की जमीन की जांच कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. मांग करने वालों में मोहन स्वर्णकार,राजेंद्र प्रसाद, रवि मोदी, शंकर सोनी, नरेश राय, दिन कसेरा, राजेश कसेरा, सुरेश मोदी, सतीश प्रसाद वर्णवाल, अशोक स्वर्णकार, अमृत रजक, छोटू कसेरा, शिव शंकर रविदास, राजेंद्र यादव, रामेश्वर महतो, कैलाश पासवान, विनय कुमार मोदी आदि के शामिल हैं.कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान ,गणित तथा संगणक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विज्ञान मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से भैया बहनों में खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है. विज्ञान, गणित तथा संगणक प्रदर्शनी चार वर्गों क्रमशः शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग, तरुण वर्ग के भैया बहनों ने भाग लिया. बच्चों ने इस मेले में कुल 44 विज्ञान पर आधारित प्रदर्शन एवं प्रयोग में भाग लिया तथा 12 गणित पर आधारित प्रदर्श एवं प्रयोग में भाग लिया. वहीं सात भैया बहनों ने संगणक पर आधारित प्रदर्श में एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए. जिसे सभी ने खूब सराहा. निर्णायक की भूमिका में उमाशंकर कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, विपिन कुमार डे, संजय महतो तथा सोनी कुमारी थी. विज्ञान में आलिया, आरुषि, किसलय, आदित्य, सृष्टि, श्रेया, नंदिनी, सदवंश, ओम, वैभव, प्रीतम, श्रवण, अनिकेत, विकास प्रसाद, काजल, प्रेमजीत, अंकित, हर्षित, निशा, खुशी आदि ने भाग लिया. गणित में शगुन, निधि, तेजस्वी, सौरव, आयुष, प्रणव आदि ने भाग लिया. जबकि संगणक में शुभांशु, पंखुड़ी, आयुष, आयुष कुमार, हर्षित सेठ ने भाग लिया. विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय विजेता भैया बहन 27 से 29 सितंबर तक आयोजित विज्ञान मेला में भाग लेने के लिए कुम्हारटोली हजारीबाग जाएंगे.
राजा तालाब में श्रमदान कर की गई साफ-सफाई
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस कड़ी में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोडरमा शशि शेखर सुमन की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, हाई स्कूल और आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गया. आदर्श मध्य विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया और राजा तालाब में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई. स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया. इस मौके पर नगर प्रबंधक अभिषेक प्रकाश, पर्यवेक्षक सुरेश राम, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिन्हा समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे.
मनरेगा में मानव दिवस सृजन में कोडरमा दूसरे स्थान पर
डीडीसी ने प्रेसवार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की दी जानकारी
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय कोडरमा द्वारा केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की डीडीसी ऋतुराज ने पत्रकारों को जानकारी दी. डीडीसी ने बताया कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सितंबर तक के प्राप्त लक्ष्य 18.43 लाख के विरुद्ध 11.84 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है. जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 51.68 है. जो राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान है. वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं पूर्व वित्तीय वर्ष की कुल 70712 योजनाओं को पूर्ण किया गया है. जो 83.46 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में बागवानी, सिंचाई कूप, डोभा टीसीबी, खेल मैदान आदि कुल 3251 योजनाएं का काम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना (Phase-1 & II) के तहत 1070 लाभुकों को योजना का लाभ देते हुए कुल 1070 एकड़ में बागवानी का कार्य किया गया है. जिसमें अबतक फलदार एवं ईमारती लकड़ी के 101934 पौधे लगाये गये हैं. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल विकास योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 265 के विरुद्ध अबतक कुल 218 योजना स्वीकृत किया गया है, जो 82.26 प्रतिशत है. जिसमें से 54 योजनाओं पर कार्य चल रहा है. डीडीसी ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमितता होने की सूचना मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाती है.
चलो करें आवास पूरा अभियान के तहत लंबित आवासों को पूर्ण किया जा रहा है : डीडीसी
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से वित्तीय वर्ष 2021-22 तक कुल प्राप्त लक्ष्य 15338 के विरुद्ध 14813 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है. चलो करें आवास पूरा अभियान के तहत 525 लंबित आवासों को पूर्ण किया जा रहा है. जिसका अनुश्रवण जिला स्तर से प्रतिदिन किया जा रहा है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल प्राप्त लक्ष्य 180 के विरुद्ध 175 आवासों को स्वीकृति दी गयी है. जिसके आलोक में 10 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है.छह सोलर प्लेट व एक पंप ले उड़े चोर
alt="" width="600" height="400" /> Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत कोंडराडीह में किसान ने पीएम कुसुम योजना तहत पटवन के लिए सोलर वाटर पंप लगाया था, बीती रात चोरों ने उसकी चोरी कर ली गयी. मामले को लेकर कोंडराडीह निवासी कृषक वसीम अंसारी ने मरकच्चो थाना में मामला दर्ज़ कराया है. दिये गये आवेदन में उसने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत उसे खेती में पटवन के लिए सोलर मॉड्यूल मिला था, जो उसने अपने घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर अपने खेत में पटवन के लिए लगाया था. 22सितंबर की शाम छह बजे तक उक्त सोलर मॉड्यूल उनके खेत में ही लगा हुआ था. 23सितंबर की सुबह जब अपने खेत गए तो वहां सोलर मॉड्यूल गायब पाया. आसपास के लोगों से भी पूछताछ में कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि चोर वहां लगे छः सोलर प्लेट व एक पंप ले गये. पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : 22">https://lagatar.in/gumla-court-sentenced-7-culprits-in-22-crore-embezzlement-case-cid-had-investigated/">22
करोड़ गबन मामले में गुमला कोर्ट से 7 दोषियों को सजा, CID ने की थी जांच [wpse_comments_template]
Leave a Comment