Search

 
 
 

पलामू: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिली तीसरी किस्त

 
Medininagar: दुर्गा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तीसरी किस्त हस्तांतरण को लेकर मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के 3,49,318 लाभुकों के बीच 3,49,318000 रुपये ट्रांसफर किये गए. इसके बाद टाउन हॉल में 18 से 20 वर्ष के कुल 7 नये लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी दिया गया. इसस पूर्व उपायुक्त शशि रंजन, डीडीसी शब्बीर अहमद समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त रंजन ने कहा कि पूजा के मद्देनजर सरकार आपके खाते में यह राशि ट्रांसफर कर रही है. यह राशि महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त बनेगी तो हमारा पूरा समाज सशक्त होगा. मौके पर लोहरदगा में आयोजित हो रहे मंईयां सम्मान योजना की लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई थी. मौके पर डीएसओ प्रीति किस्कु, डीएसडब्ल्यूओ नीता चौहान, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद समेत काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही