Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लाभुकों को निगम कार्यालय बुलाया गया

Ranchi: रांची नगर निगम में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लाभुकों को निगम बुलाकर वन टू वन बैठा कर किस्त जल्द से जल्द जमा करना के लिए समझाया गया. निगम कार्यालय में उन लोगो को बुलाया गया, जिन्होंने 2 किस्त के पैसे अबतक जमा नहीं करवाये हैं. सोमवार को बी-ब्लॉक में आवंटित आवास के कुल 60 लाभुकों को बुलाया गया था. जिसमें निगम कार्यालय महज 25 लोग ही पहुंचे. इस प्रोजेक्ट के तहत धुर्वा में नई तकनीक के इस्तेमाल से 1008 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है. धुर्वा के आनी मौजा स्थित मौसीबाड़ी मैदान,पंचमुखी मंदिर के पास बन रहे घरों का आवंटन नगर निगम के द्वारा किया गया है. इसके लाभुकों को किस्तों में घरों के लिए भुगतान करना है. आवंटित घरों के मालिकों में से 282 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक किस्त का भुगतान नहीं किया है. इन सभी को 20 तारीख तक किस्तों का भुगतान निगम कार्यालय में करने को कहा गया था. इसके आलावा लाभुक आरटीजीएस, एनईएफटी या डीडी के माध्यम से लाइट हाउस प्रोजेक्ट नामक बैंक खाते में किस्त जमा करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- अपराधियों">https://lagatar.in/ritvik-company-giving-protection-to-criminals-getting-the-result-of-the-incident-the-revelation-of-the-arrested-accused-created-a-stir/">अपराधियों

को संरक्षण दे रही ऋत्विक कंपनी, घटना को दिला रही अंजाम, गिरफ्तार आरोपी के खुलासे से मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही