Hazaribag : प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के साथ सोमवार को नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बैठक की. उन्होंने व्यक्तिगत आवास निर्माण चतुर्थ घटक के वित्तीय वर्ष 2015-16 के वैसे लाभुक, जिन्होंने समय से आवास पूर्ण नहीं किया है, उन्हें चेतावनी दी. सभी लाभुकों को एक माह के अंदर आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया. निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लाभुकों के विरुद्ध भुगतान की गई राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्रवाद दायर करने का आदेश दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि लाभुकों ने यदि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का कार्य समय से पूर्ण नहीं किया, तो विधिसम्मत राशि वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिसके लिए लाभुक स्वयं जिम्मेवार होंगे. इसे भी पढ़ें - आठ">https://lagatar.in/accused-of-shooting-absconding-for-eight-years-arrested-sent-to-jail/">आठ
साल से फरार गोलीकांड का आरोपी धराया, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
साल से फरार गोलीकांड का आरोपी धराया, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment