रांची नगर निगम की टीम पहुंची लाइट हाउस
शिकायतों के निवारण को लेकर रांची नगर निगम की टीम मंगलवार की शाम लाइट हाउस पहुंची. उन्होंने संजय रत्ना को समझने का प्रयास किया. इस दौरान वहां के अन्य लाभुकों ने अपनी परेशानी बताई. जिसपर नगम की टीम ने बुधवार को दोबारा बात करने की बात कही. निगम के टीम में नगर प्रबंधक मृणाल कुमार ने कहा कि मामला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) से जुड़ा है, जिसमें लिफ्ट, कॉमन बिजली के इस्तेमाल की है. लाभुकों का कहना है कि ये सभी काम निगम करेगी, लेकिन ये सभी काम आरडब्लूए बनाकर इन कॉमन खर्चों पर काम होगी. नगर प्रबंधक ने बताया कि ये खर्चे लाभुकों को खुद वहन करने होंगे. उन्होंने बताया कि लिफ्ट नहीं चलने का कारण असमाजिक तत्व हैं, जो लिफ्ट को नुकसान पहुंचा देते है. वहीं उन्होंने कहा कि निगम जल्द आरडब्लूए का चुनाव करवाकर यहां सभी काम सुचारु ढंग से शुरू करवाएगी. इसे भी पढ़ें - हिंदुओं">https://lagatar.in/atrocities-on-hindus-demonstration-outside-bangladesh-high-commission-rallies-held-in-many-cities/">हिंदुओंपर अत्याचार : बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर प्रदर्शन, कई शहरों में रैलियां निकली [wpse_comments_template]
Leave a Comment