Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूमिहीनों को जमीन देकर प्रधानमंत्री आवास का दिया जायेगा लाभ : आलमगीर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि वर्ष 1985 के बाद सरकारी भूमि पर रह रहे भूमिहीन लाभुकों को जमीन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा. उन्होनें कहा कि इसको लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संकल्प संख्या 6144 के द्वारा प्रावधानों में संशोधन किया गया है. इसके तहत 3 डिसिमल भूमि बंदोबस्ती करने संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है. जल्द इसे कैबिनेट से पारित कराया जाएगा. उन्होनें कहा कि अभी 2001 भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्त करते हुए आवास का लाभ दिया गया है. विधायक दीपिका ने सवाल किया था कि राज्य के भूमिहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल रहा है. कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इससे संबंधित 7.5 लाख लोगों का आवेदन सरकार को प्राप्त हुआ है. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-minister-mithlesh-pradeep-who-is-bad-on-the-question-of-ground-water-do-not-humiliate-the-minister-the-purpose-is-to-warn/">मानसून

सत्र : ग्राउंड वाटर के सवाल पर बुरे फंसे मंत्री मिथलेश ,प्रदीप- मंत्री को नीचा दिखाना नहीं, सचेत करना मकसद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही