Search

 
 
 

टीमवर्क बनाकर लाभुकों को लाभ पहुंचाएंः पलामू डीसी

 
Medininagar: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को लेकर डीसी शशि रंजन ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने कहा कि जिले की सभी पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक शिविर आयोजित होगा. इस अभियान के सफल संचालन में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है. इसलिए सभी पदाधिकारी व कर्मी टीमवर्क बनाकर लाभुकों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें. उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े बीडीओ-सीओ को बेहतर समन्वय बनाकर पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगे. सभी योजनाओं से संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मी शिविर में उपस्थित होंगे. जिले से भी सहयोग के लिए अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. बैठक में मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन, डीडीसी शब्बीर अहमद समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-resigned-from-all-jmm-posts-including-minister-and-mla/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो के सभी पद सहित मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही