Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरतमंदों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : जिला प्रधान जज

Advertisement
Advertisement
मेगा विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर में प्रधान जज ने की अपील डीसी ने शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ Hazaribagh:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर भवन में जिला स्तरीय मेगा विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा, उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डालसा सचिव, निदेशक समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को उनके अधिकार, सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है. उन्होंने आम लोगों से योजनाओं का लाभ लेने एवं दूसरे को भी इसकी जानकारी देने की अपील की. इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की जानकारी पहुंच सकेगी और उसका लाभ उठाकर वह अपने जीवन स्तर को बेहतर कर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-handed-over-approval-letter-of-abua-awas-to-24532-beneficiaries-of-sahibganj-pakur-and-godda/">सीएम

ने साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा के 24532 लाभुकों को सौंपा अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/25rc_m_78_25022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जरूरी : नैंसी सहाय

उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर जिले के सभी 16 प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया और कहा कि इन दोनों की भूमिका समाज के उन्नति में अहम है. उन्होंने कहा कि लोगों के शिक्षित होने से ही उनमें जागरूकता होगी और फिर वे अपने अधिकारों के प्रति जानकार होकर विकसित बनेंगे. समाज के उन्नत होने से ही देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा. इस तरह के शिविर के आयोजन के उद्देश्य को आगे भी बरकरार रखने की बात कही. वहीं, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने आम लोगों से स्वयं योजनाओं का लाभ लेने एवं दूसरे को भी इसकी जानकारी देने की अपील की. इस दौरान स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता का शपथ पाठ भी किया गया. इसे भी पढ़ें-सोमवार">https://lagatar.in/latehar-will-get-a-big-gift-on-monday-pm-modi-will-lay-the-foundation-stone-online/">सोमवार

को लातेहार को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/25rc_m_79_25022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

शिक्षा विभाग : 5 छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, एनएससी बोस आवासीय विधालय के 5 छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया. अबुआ आवास : सदर प्रखंड के 5 लाभुकों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. कृषि विभाग : 3 लाभुकों को केसीसी ऋण एवं 2 लाभुकों को मिट्टी जांच की स्वीकृति दी गई. जन्म-मृत्यु विभाग : 3 मृतकों के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा गया. कल्याण विभाग : द्वारा दो दिव्यांगो को ट्राई साइकिल व टू व्हीलर व्हील चेयर का वितरण किया गया. जेएसएलपीएस : संतोषी सखी मंडल को 1.7 करोड़ का बैंक लिंकेज एवं करवेकलां महिला अंकुल संगठन को 40 लाख के सीआईएफ ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई. आपूर्ति विभाग : 5 लाभुकों के बीच धोती साड़ी वितरण किया गया. बाल विकास परियोजना विभाग : 8 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले की राशि का वितरण किया गया. पशुपालन विभाग : 3 लाभुकों के बीच पोल्ट्री फार्म खोलने हेतु चूजा का वितरण किया गया. मनरेगा योजना : तीन लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना का लाभ दिया गया. मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक लाभुक को आम बागवानी योजना से जोड़ा गया. मुख्यमंत्री पशुधन योजना : 2 लाभुकों को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई. पेंशन योजना : पांच लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा गया तथा 15वें वित्त योजना से पांच योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही