Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : सर्पदंश से 12 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, मातम में डूबा परिवार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया में सर्पदंश से मिनहाज अंसारी के 12 वर्षीय बेटे मो.इरफ़ान की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना शुक्रवार शाम की है. जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय इरफान अपने एक साथी के साथ घर के पास ही खेत की तरफ खेल रहा था. इसी दौरान उसे को किसी विषैले सांप ने डंस लिया. इरफ़ान और उसके साथी को इस बात का पता नहीं चला. जब किशोर की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह भाग कर घर पहुंचा. पसीने से तर बतर घर पहुंचते ही उसने पानी पीने के लिए मांगा. पानी पीने के बाद उसे उल्टी आने लगी और वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर गिरीडीह के एक निजी अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन जब किशोर को वापस घर लेकर पहुंचे और उसके शरीर को ठीक से देखा तो पांव में सर्पदंश का निशान मिला. इरफ़ान अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. चार बहनों में वह अकेला भाई था. घटना से परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है. शनिवार की सुबह किशोर के शव को सुपुर्दे खाक किया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-agitated-over-bjps-allegations-of-giving-protection-to-land-mafia-on-mla/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के भाजपा के आरोपों पर भड़का झामुमो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही