Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी से सरेआम 20 हज़ार की छिनतई

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद मुख्य बाजार में मंगलवार 11 अप्रैल को सरेआम रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी डिलो दास के थैले से बीस हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा लिया. विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मौके पर से फरार हो गए. पीड़ित डिलो दास बैंक से पैसे निकाल कर निकले थे और बाजार में खड़े था. तभी सरेआम इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद डिलो दास भागे-भागे बेंगाबाद थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की खोजबीन शुरू की गई. पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. पीड़ित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिझेया निवासी डिलो दास ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकालने बेंगाबाद स्थित यूनियन बैंक आये थे. बैंक से उन्होंने बीस हजार रुपये की निकासी की. पैसे को गमछा में लपेट कर वह थैले में रख कर बाजार आये. इसी दौरान फल दुकान के समीप बाइक पर सवार दो उच्चके आये और ब्लेड मार कर थैले को काट दिया. बाइक पर सवार एक उच्चके ने उनके थैले से गमछा समेत पैसे निकाल लिया. जब तक वह उच्चकों को पकड़ने के लिए लपके तो एक ने उनके मुंह पर घूंसा मार दिया. छिनतई के बाद अपराधी बाइक से छोटकी खरगडीहा की तरफ फरार हो गए. भुक्तभोगी ने बताया कि बैल खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से पैसे निकाले थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-gang-member-arrested-for-robbing-passers-by/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही