Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : चलती ट्रेन के सामने कूद कर युवती ने दी जान

Bengabad(giridih):गिरीडीह- मधुपुर रेलखंड पर भण्डारीडीह रेलवे फाटक के करीब 18 मई को एक युवती का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया. युवती की पहचान मधवाडीह पंचायत के बलयडीह निवासी मो मुस्तफा की पुत्री सुबी प्रवीण के रूप में की गई है. युवती ने रेलवे ट्रैक पर आकर आत्महत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.  सूचना पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बताया गया कि युवती इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुई थी. अनुसार बुधवार की रात युवती घर में खाना खा कर परिजनों के साथ सोई थी. अहले सुबह वह उठकर घर से बाहर निकल गई. सुबह युवती को घर पर नहीं देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. ख़ोजबीन के दौरान ही कुछ लोगों की नज़र रेलवे ट्रैक पर पड़े क्षत-विक्षत शव पर पड़ी. खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जाता है कि घर में हुए विवाद के कारण युवती ने ऐसा कदम उठाया है. हालांकि परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहें हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती ने मधुपुर से गिरीडीह जाने वाली ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641376&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : लोकाय पंचायत के छतरमार गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही