Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : वज्रपात से एक युवक और दो मवेशियों की मौत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह में वज्रपात से 8 मार्च को एक युवक की मौत हो गई. वज्रपात की चेपट में आकर दो मवेशियों की भी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गर्जन के साथ बिजली कड़कने लगी. अचानक तेज आवाज के साथ भंवरडीह निवासी चुरामन  पडित के घर पर वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में चुरामन पंडित का 35 वर्षीय पुत्र सोहन पंडित और घर में बंधे दो मवेशी आ गए. परिजन घायल सोहन पंडित को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. [caption id="attachment_574736" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/THANKA-BHEED-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> घटना के बाद गांव में जुटी भीड़ व पहुंचे पुलिसकर्मी[/caption] इधर वज्रपात से घर में लगी आग को स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डाल बुझाने का प्रयास किया. मगर काबू नहीं पा सके. सूचना पर अग्निशमन की टीम और बेंगाबाद पुलिस पदाधिकारी अनीश पांडेय और विकेश मेहरा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आग बुझाया जा सका. मृतक सोहन पंडित सूरत में रहकर काम करता था. छह दिन पूर्व ही वह होली मनाने गांव लौटा था. वह अपने पीछे मां, पिता, पत्नी के अलावे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया. यह">https://lagatar.in/peertand-holi-celebrated-with-pomp-in-peertand/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पीरटांड़ में धूमधाम से मनाई गई होली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही