Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : परदेस से लौटे युवक ने फंदे से लटक दी जान

Bengabad (Giridih) : परदेस से लौट कर आए एक युवक ने अपने घर में ही 2 मार्च को फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतक का नाम बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी मनोज दास (32) है. उसके पिता पूरण दास का भी निधन हो चुका है. मृतक पांच दिन पूर्व ही परदेस से लौटा था. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बताया कि सुबह में उसका पति नींद से जगने के बाद घर से बाहर घूमने निकला. लगभग एक घंटे बाद वह नशे की हालत में वापस घर लौटा और अपने कमरे में चला गया. झाड़ू देते हुए कमरे के पास गई तो अंदर से दरवाजा बंद पाया. दरवाजे के छेद से झांकने पर फंदे से लटकता पति का शव देखा. किसी तरह वह दरवाजा खोलकर अंदर गई और फंदे से शव को नीचे उतारा. हो हल्ला सुनकर उसके पड़ोसी वहां आ जुटे. आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई. आत्महत्या का वजह पत्नी के साथ मनमुटाव बताया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही