Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद पुलिस ने पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम दिलीप यादव है जो बड़कीटांड़ गांव निवासी है. आरोपी के ससुर टेकलाल महतो ने उसके खिलाफ बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया था. दिलीप यादव की पत्नी ललित देवी (27) का शव विगत 2 अप्रैल को कुएं से बरामद किया गया था. मृतका के पिता टेकलाल महतो ने जमाय दिलीप यादव, ससुर दशरथ महतो एवं सास पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था. उसके खिलाफ बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 81/23 में आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कराया था. उसी मामले में दिलीप यादव की गिरफ्तारी हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602420&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 20 शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त, 20 पर एफआईआर दर्ज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही