Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाने का आरोप

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र से शनिवार 15 अप्रैल को प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग युवती को भगाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती की मां ने बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है. दिए आवेदन में थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया निवासी एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है. आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस फौरन हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार युवती कर्णपुरा पंचायत के एक गांव की रहने वाली है. आरोपी युवक युवती के गांव अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना करता था. इसी दरम्यान दोनों में संपर्क हुआ. दोनों फोन पर बातें करते थे. शुक्रवार 14 अप्रैल को युवती अपने घर से गायब हो गई. अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई. यह">https://lagatar.in/giridih-coronas-entry-again-three-positives-found/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फिर हुई कोरोना की एंट्री, मिले तीन पॉजिटिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही