Search

 
 
 

बेंगाबाद : विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 मार्च को जेल भेज दिया. उसे 9 मार्च की रात गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम अशोक पंडित है. वह बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 139/22 का नामजद आरोपी था. मालूम हो कि बेंगाबाद के महुआर पंचायत क्षेत्र के नावसेर गांव में एक विवाहिता के साथ उसने दुष्कर्म किया था. घटना के बाद विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. अस्पताल में इलाज के बाद वह ठीक हो गई. विवाहिता ने थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस उसे तलाश रही थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही