Search

 
 
 

बेंगाबाद : केएन बक्शी कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद स्थित केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 10वें वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने फीता काट कर किया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गई. महोत्सव के पहले दिन कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच दौड़, गोला फेंक, छल्ला फेंक, भाला फेंक, लॉंग जम्प, हाई जम्प आदि की प्रतियोगिताएं कराई गई. बालक और बालिका दोनों वर्ग में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को चयनित किया गया. [caption id="attachment_606377" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KHEL-MAHOTSHAV-KHILADI-300x283.jpg"

alt="" width="300" height="283" /> गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रदर्शन करता छात्र[/caption] बताया गया कि महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को बॉलीबॉल, बैडमिंटन, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिता कराई जाएगी. जिसके बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जिला खेल पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उनकी हौसला अफजाई की. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजीत कुमार सिंह, उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन, प्रो.शंकर सिंह, प्रो.पवन कुमार सुमन, प्रो.नूतन शर्मा, प्रो.नीलेश लकड़ा, मदन पांडेय, रागिनी, बिक्रम, विनय, राकेश, प्रकाश, बूंदों सिंह समेत कॉलेज के अन्य कर्मी और प्रशिक्षु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/gandey-mla-started-vaccination-campaign-in-navodaya-vidyalaya/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : नवोदय विद्यालय में विधायक ने की टीकाकरण अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही