Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद: प्रेमी के हिरासत में जाते ही प्रेमिका खुद पहुंच गई थाना

Bengabad (giridih): प्रेमी को हिरासत में लेने के बाद फ़िल्मी अंदाज़ में प्रेमिका ने 15 अप्रैल की देर रात खुद थाना पहुंच में सरेन्डर कर दिया. युवती के थाना पहुंचने के बाद प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों ने राहत की सांस ली. रविवार 16 अप्रैल की सुबह से ही दोनों के परिजन बेंगाबाद थाने में पहुंचकर आपसी समझौता के प्रयास में जुट गए हैं. युवक एवं युवती दोनों बालिग हैं और दोनों शादी करना चाहतें हैं. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत की रहने वाली एक युवती गुरुवार को अपने घर से फरार हो गई थी. युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया के रहने वाले एक युवक पर शादी की नीयत से बेटी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने आरोपी युवक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. दिन भर पूछताछ के बाद युवती के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया इसी बीच शनिवार की देर रात युवती खुद थाना पहुंच गई. युवती की शादी 2 मई को किसी अन्य जगह तय हुई थी. प्रेमिका से सूचना मिलने पर उसका प्रेमी सूरत से गांव लौटा था. जिसके बाद दो दिन पूर्व वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था. प्रेमी युवक शनिवार की शाम सूरत के लिए निकलने वाला था. इसी दरम्यान शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. दोनों के परिजनों व अन्य की मौजूदगी में शादी की बात पर सहमति बनाई जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610231&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही