Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : बांस लदा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर घायल

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा मोड़ के समीप मंगलवार 18 अप्रैल को एक बांस लदा ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना में ट्रैक्टर का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ मौके पर से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घायल मजदूर कहां का रहने वाला है, इस बात का पता नहीं चल पाया है. इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक मजदूर को इलाज के लिए भेजा जा चुका था. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ट्रैक्टर मालिक व मजदूर के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुट गई है. जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर पर टेंट में काम आने वाला बांस लाद कर डाकबंगला की तरफ से लाया जा रहा था. इसी दौरान झलकडीहा मोड़ के समीप ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर अनियनत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा. यह">https://lagatar.in/sariya-vaccination-against-measles-rubella-was-given-to-250-children/">यह

भी पढ़ें : सरिया : ढाई सौ बच्चों को लगाए गए खसरा-रूबेला से बचाव के टीके [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही