Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : नक्सली भाई-बहन के सत्यापन के लिए बेंगाबाद पहुंची बिहार पुलिस

Bengabad (Giridih) : नक्सली वारदात के नामजद अभियुक्त अख्तर और रोजीना दोनों भाई बहनों का नाम और पता सत्यापन के लिए मंगलवार 25 अप्रैल को झाझा रेल थाना की पुलिस बेंगाबाद पहुंची. झाझा रेल थाना पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले साहब उर्फ़ बादल उर्फ अख्तर और शोभा उर्फ रोजीना खातून दोनों पिता शहादत अंसारी के आपराधिक इतिहास के बारे में पूछताछ किया. इस दौरान दोनों भाई बहन के नक्सल गतिविधियों में शामिल रहने और नक्सली वारदात को अंजाम देने से सम्बंधित जानकारी ली गई. हालांकि बेंगाबाद थाना में दोनों के विरुद्ध कोई नक्सली घटना के खिलाफ मामला दर्ज नहीं मिला. झाझा रेल थाना की पुलिस ने दोनों के नाम एवं पता का सत्यापन किया. बताया गया कि दोनों भाई बहन के विरुद्ध झाझा रेल थाना में कांड संख्या 15/2008 के तहत मामला दर्ज  हैं. दोनों 04 अप्रैल 2008 को झाझा रेल थाना अंतर्गत जीआरपी से हथियार की लूट की घटना में नामजद अभियुक्त हैं. बताया गया कि अख्तर और रोजीना दोनों लुप्पी गांव के रहने वाले हैं. अख्तर नक्सली दस्ते का सक्रिय सदस्य रह चुका है, जबकि रोजीना नक्सली महिला संगठन की सदस्य है. दोनों झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाके जमुई जिला के चकाई क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों में शामिल रहते थे. दोनों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/bengabad-two-day-110th-session-of-mahuri-vaish-mahamandal-from-wednesday-preparations-complete/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय 110वां अधिवेशन बुधवार से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही