Search

बेंगाबाद : बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-मधुपुर एनएच-114 ए पर कजरो में 1 जून की देर रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद बाइक को घसीटते हुए बस करीब 200 मीटर तक ले गई. मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराजोरी पंचायत के घोरमोरा निवासी लुबिन हेंब्रम के 30 वर्षीय पुत्र सिमोन हेंब्रम के रूप में हुई है. हादसे की सूचना पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस, व मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव समेत बस व बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आई. शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. रात में वह गिरीडीह से मजदूरी कर अपनी बाइक से घर वापल लौट रहा था. इसी दौरान रात के करीब दस बजे मधुपुर की तरफ से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्री एवं चालक मौके पर से फरार हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654876&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सांसद व विधायक ने किया प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,निगम कर्मी रहे नदारद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//