Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर, बच्चा समेत तीन महिलाएं घायल

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह में 18 मार्च को दो पक्षों के बीच ज़मीन विवाद में ईंट पत्थर चलने से एक बच्चा समेत तीन महिलाएं घायल हो गई. घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भंवरडीह निवासी सोमर महतो ज़मीन पर दीवार खड़ा कर रहा था. इसी दौरान प्रेमा देवी व देवंती देवी वहां आकर अपनी ज़मीन होने का दावा कर आपत्ति जताई. इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे. घायलों में एक पक्ष की सीताराम महतो की पत्नी प्रेमा देवी, प्रकाश वर्मा की पत्नी देवंती देवी और पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं. दूसरे पक्ष के घायल महिला का नाम सोमर महतो की पत्नी तुली देवी है. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=583166&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : लाखों रुपए नगद समेत दो साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही