Search

बेंगाबाद : सड़क हादसे में भाई की मौत व बहन गंभीर, मासूम को खरोंच भी नहीं

Bengabad (Giridih) : गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद चौक के पास बुधवार 8 मार्च को बाइक व बोलेरो में हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. जनकारी के अनुसार पचम्बा जगपतारी के रहने वाले नदीम अपने भांजे का इलाज कराने बहन फरहत परवीन उर्फ बुलबुल को उसके ससुराल मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलजोर से लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से घायल दोनों भाई बहन को अस्पताल भेजा. नदीम की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए धनबाद रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से जख़्मी बहन का इलाज़ गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाइक पर अपनी मां की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम को खरोंच तक नहीं आई. [caption id="attachment_574751" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ACCIDENT-BACCHA-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> हादसे में बाल-बाल बचा मासूम[/caption] स्थानीय लोगों ने बच्चे को फिटकोरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज़ अंसारी के सुपूर्द कर दिया. परिजन के पहुंचने पर बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया. मृतक जगपतारी के रहने वाले हाशिम अंसारी का पुत्र 22 वर्षीय नदीम उर्फ सोनू है. कुछ दिनों बाद ही नदीम की शादी होने वाली थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं दोनों परिवारों में मातम पसरा है. यह">https://lagatar.in/bengabad-a-young-man-and-two-cattle-died-due-to-lightning/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : वज्रपात से एक युवक और दो मवेशियों की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp