Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : डॉक्टर के नदारद रहने से बिफरे सिविल सर्जन, लगाई फटकार

Bengabad (Giridih) : सिविल सर्जन डॉ.शिव प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार 25 अप्रैल को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ने अस्पताल में उपस्थिति पंजी, लेबर रूम, स्टोर रूम समेत अन्य चीज़ों का निरीक्षण किया. उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित चिकित्सक और कर्मियों की हाजिरी सिविल सर्जन ने काट दिया. इस दौरान ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.महेश गुप्ता के अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई. कॉल कर चिकित्सक को बुलाने के बाद सीएस ने उन्हें डांट पिलाई. सीएस ने अस्पताल के सभी कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी. अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सीएस ने एमआर टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी ली. मौके पर उन्होंने अस्पताल के बीपीएम को टीकाकरण कार्य में और बेहतर समन्वय बनाकर टीकाकरण के प्रतिशत को बढ़ाने की बात कही. सिविल सर्जन ने शिक्षा विभाग एवं आंगन बाड़ी केंद्र से बेहतर समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया. मौके पर बेंगाबाद सीएचसी के प्रभारी डॉ आशिक कुमार, बीपीएम अरबिंद कुमार, अकाउंट मैनेजर बिंदु, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/third-rajkumar-sharmas-movement-ends-after-the-assurance-of-co-and-bdo/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : सीओ और बीडीओ के आश्वासन के बाद राजकुमार शर्मा का आंदोलन समाप्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही