Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद गिरिडीह मुख्य पथ पर दामोदरडीह के समीप 1 मार्च को कार की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक का नाम बेंगाबाद मुख्य बाजार निवासी बोधलाल ओझा (50) है. वे साइकिल से दूधिटांड़ की ओर से अपने घर बेंगाबाद आ रहे थे. इसी दौरान दमोदरडीह के समीप गिरिडीह की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ठोकर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत भाग रहा था, लेकिन उसे गिरीडीह में पकड़ लिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]
बेंगाबाद : कार की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

Leave a Comment