Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : शादी समारोह से लापता हुए सागर की कुएं में मिली लाश, दो दिन से था लापता

Advertisement
Advertisement
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतिलेदा पंचायत स्थित बनहत्ती गांव में रविवार 25 जून की सुबह एक कुएं से दो दिनों से लापता युवक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अकदोनी खुर्द के रहने वाले अशोक गोप के 24 वर्षीय पुत्र सागर यादव के रूप में हुई है कुएं में लाश बरामद होने की ख़बर से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बेटे की मौत से सदमें में डूबे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. [caption id="attachment_679265" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/GRAMIN-300x167.jpg"

alt="" width="300" height="167" /> मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़[/caption]

 शादी समारोह में शामिल होने आया था सागर, दो दिनो से था लापता

मृतक युवक सागर यादव 22 जून को अपने घर से बनहत्ती स्थित फूफा के घर के बगल में शादी समारोह में शरीक होने आया था. 22 जून को शादी वाली रात से ही वो लापता था. काफी ख़ोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो 24 जून को परिजनों ने थाने में सागर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी. [caption id="attachment_679266" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/POLICE-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> शव मिलने की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस[/caption]

                दो दिन बाद कुएं में दिखी लाश

रविवार 25 जून की सुबह सागर का शव उसके फूफा खागो यादव के घर के पास स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला. बताया गया कि जिस कुएं में सागर का शव पाया गया उसमें मोटर लगा हुआ था. मोटर से पानी नहीं आने पर लोग कुंआ के समीप गए. कुंआ में झांकने पर युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखा. पूरे मामले पर बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-if-there-is-no-siege-of-bhurai-middle-school-the-villagers-will-lay-siege-on-july-6/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भूराई मध्य विद्यालय की घेराबंदी नहीं हुई तो 6 जुलाई को घेराव करेंगे ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही