Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद :  कुएं से विवाहिता का शव बरामद

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में एक विवाहिता का शव 2 अप्रैल को कुएं से बरामद किया गया. मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका का नाम बड़कीटांड़ निवासी दिलीप यादव की पत्नी ललिता देवी (27) है. ललिता देवी की मायके बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराटांड़ गांव में है. लगभग 10 वर्ष उसकी शादी पूर्व बड़कीटांड़ निवासी दशरथ महतो के पुत्र दिलीप यादव के साथ हुई थी. मृतका को एक साल का पुत्र है. 2 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे उसका शव कुएं में देखा गया. आनन-फानन में परिजन उसे कुएं से निकालकर गिरीडीह स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पिता टेकलाल महतो ने अपने दामाद और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है. पिता ने अनुसार 2 अप्रैल की सुबह उसकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी. दामाद ने गांव आकर बेटी को मायके ले जाने की बात कही थी. सुबह गांव बेटी को लाने गए तो कुएं से उसका शव बरामद हुआ. घर से दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596750&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पर्वत पर मनाया गया जन्म, केवल्यज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही