Bengabad (giridih): गिरिडीह-मधुपुर रेलवे लाइन पर बेंगाबाद के भंडारीडीह के पास मंगलवार 18 अप्रैल की रात पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भंडारीडीह निवासी बासुदेव दास के 28 वर्षीय पुत्र शिव कुमार दास के रूप में हुई. बेंगाबाद पुलिस बुधवार 19 अप्रैल को घटनास्थल पहुंच रेलवे पोल संख्या 31/6 के पास से युवक का क्षत विक्षत शव मिला. मृतक के पिता बासुदेव दास के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक शादीशुदा था पर कोई संतान नहीं है. मंगलवार की रात वह शौच के लिए घर से निकला था. काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर खोजबीन के क्रम में रेलवे लाइन पर उसका शव पाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613208&action=edit">यह
भी पढ़ें: सरिया: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति [wpse_comments_template]
बेंगाबाद: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

Leave a Comment