Bengabad (Giridih) : कृषि विज्ञान केंद्र में 4 मार्च को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में केंद्र के निवर्तमान प्रभारी डॉ आदर्श श्रीवास्तव को विदाई दी गई. वहीं नए प्रभारी डॉ. पंकज सेठ का स्वागत किया गया. इस अवसर पर नए प्रभारी ने कहा कि इस केंद्र से किसानों को अधिक से अधिक लाभ मले तथा उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो इस दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा. कृषि की पुरानी पद्धति को छोड़ कर किसानों को आधुनिक एवं व्यवासायिक पद्धति से जोड़ा जाएगा. महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए मुर्गी पालन, बत्तख पालन, मशरूम की खेती. मडुआ एवं मक्का से तैयार किए जाने वाले हेल्दी ड्रिंक के कार्यों से जोड़ा जाएगा. केंद्र में कुछ समस्याएं हैं जिनके निदान के लिए अधिकारियों बात की जाएगी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, डॉ. नवीन कुमार, मधुकर कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571691&action=edit">यह
भी पढ़ें : गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
बेंगाबाद : कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी को दी गई विदाई, नए प्रभारी का स्वागत

Leave a Comment