Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद: जनसुनवाई में मनरेगा योजनाओं में भारी गड़बड़ी उजागर

Bengabad (giridih): बेंगाबाद प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के लिए 19 अप्रैल को आयोजित प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. भारी गड़बड़ी होने के बाबजूद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने की बात कही जा रही है. गड़बड़ी पाए जाने वाले पंचायतों में जुर्माना के तौर पर मामूली रकम की वसूली करने का निर्देश दिया गया. सिर्फ गोलगो व तेलोनारी पंचायत में क्रमशः 37 हजार 9 सौ 45 रुपया व 24 हजार 141 रुपये जुर्माना लगाया गया है. योजनाओं में कार्य से अधिक राशि की निकासी, मास्टर रोल में गड़बड़ी, फोटोग्राफ में गड़बड़ी समेत अन्य चीज़ों का खुलासा हुआ. सुधार का प्रयास भी किया गया मगर सुधार नहीं हो पाया. जिसके बाद मनरेगा एक्ट के तहत जुर्माना वसूलने की कवायद शुरू की गई.मामूली जुर्माना लगने के बाद भी प्रखंड के 25 पंचायतों को मिलाकर लगभग डेढ़ लाख की राशि सरकारी खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है. गड़बड़ी उजागर होने पर मामले को मैनेज कर रफा दफा करने का प्रयास भी मनरेगा पदाधिकारियों ने किया. जिन योजनाओं के अधूरे दस्तावेज और बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है उसे पुनः जांच करने की बात कही गई है. ज्यूरी मेम्बर ने सहमति बनाते हुए कहा कि अधूरे योजनाओं का जांच किया जाएगा. बीडीओ कय्यूम अंसारी ने कहा कि मनरेगा योजनाओं का सोशल आडिट एक सुधारात्मक प्रक्रिया है. इसमें त्रुटि पाए जाने पर फाइन किया जाता है, ज्यूरी मेम्बर ही निर्णय ले सकतें हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613353&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चोरी की 3 बाइक के साथ दो शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे [wpse_comments_template] जनसुनवाई में शामिल अधिकारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही