Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : लंगूर की शव यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोमवार 3 अप्रैल को लंगूर की शवयात्रा में ढ़ाई सौ से ज़्यादा लोग शामिल हुए. शव यात्रा के बाद गांव में ही स्थित हनुमान मंदिर में लंगूर को नियमानुसार दफनाया गया. ग्रामीणों ने आस्था का भाव प्रकट करते हुए कहा कि जिस स्थान पर लंगूर को दफनाया गया है वहां पर समाधि का निर्माण कराया जाएगा. स्थानीय निवासी हेमराज साव ने बताया कि लगभग 10-12 दिन पूर्व गांव में एक लंगूर पहुंचा था. लंगूर को गांव के जानवर खदेड़ने लगे. जिस कारण लंगूर 11 हजार वोल्ट के बिजली के खम्भा पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल अवस्था में वह गांव के ही जागेश्वर साव के मकान पर पहुंचा. जहां नज़र पड़ने के बाद स्थानीय ग्रामीण उसका इलाज और देखभाल कर रहे थे. इसी बीच रविवार की रात लंगूर ने अंतिम सांसे ली. लंगूर के निधन की खबर से ग्रामीण आहत हो गए. ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर लंगूर के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया. जिसके बाद पूरे विधि विधान के साथ लंगूर की शव यात्रा निकाली गई. यह">https://lagatar.in/giridih-pandit-ajay-prasanna-became-crazy-about-murlis-tune-giridih/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पंडित अजय प्रसन्ना ने मुरली के धुन का दीवाना हुआ गिरिडीह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही