Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : अवैध कोयला लदी पांच मोटरसाइकिल जब्त, दो गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : मोटरसाइकिल से हो रहे अवैध कोयला ढुलाई के विरुद्ध सोमवार क मई की सुबह बेंगाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच कोयला लदी मोटरसाइकिल जब्त किया है. मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व थाना क्षेत्र के बुढ़ियाढाको गमतरिया रोड पर छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही धंधेबाज़ कोयला लदी मोटरसाइकिल को छोड़ भागने लगे. पुलिस टीम ने खदेड़ कर दो धंधेबाज़ों को पकड़ा. कोयला सहित सभी मोटरसाइकिल को पुलिस जब्त कर थाना ले गई. कोल माइंस एक्ट के तहत केस दर्ज़ करते हुए पकड़े गए धंधेबाज़ों को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल में अवैध रूप से कोयला ले जाने की सूचना मिल रही थी. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. कहा कि मौके पर से तेलोनारी निवासी बाबुजान मियां और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इसरेल अंसारी को गिरफ्तार किया गया. बताया कि सभी मोटरसाइकिल में लगभग 10 क्विंटल से अधिक कोयला लदा हुआ था. यह">https://lagatar.in/saria-virat-bhakti-virat-returned-home-after-7-months-visited-kedarnath-after-walking-1650-km/">यह

भी पढ़ें : सरिया : विराट भक्ति : 7 माह बाद घर लौटा विराट, 1650 किमी पैदल चलकर किया केदारनाथ का दर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही