Search

 
 
 

बेंगाबाद: खंडोली घूमने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार

 
Bengabad (giridih): खंडोली घूमने आए हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी के दंपति के साथ 21 अप्रैल की शाम को बदमाशों ने मारपीट, छिनतई व अभद्र व्यवहार किया. पीड़ित दंपति ने सूचना बेंगाबाद थाना को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया था पूछताछ कर छोड़ दिया. क्या है मामला घूमने के दौरान महिला थोड़ी दूर पानी लाने गई थी. दो मनचले वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे. महिला की आवाज़ सुनकर पति ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी. मारपीट करने के बाद बदमाशों ने रुपए व मोबाइल छीन फरार हो गए. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि महिला के आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615256&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद: अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही