Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : एकमुश्त बकाया बिजली बिल जमा करने पर सूद माफ

Bengabad (giridih): बिजली का बकाया बिल जमा करने व सूद माफी के लिए विभागीय स्तर से शिविर लगाया जाएगा. विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिल जमा व माफी के लिए शिविर लगाने का निर्देश है. विभाग कर्मी संतोष राय ने बताया कि विभागीय निर्देश पर बुधवार 24 मई को बेंगाबाद प्रखण्ड के डाकबंगला व 25 मई गुरुवार को मानजोरी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा. कैम्प में उपभोक्ता एकमुश्त बिल जमा करने पर सूद माफ कर बिल का भुगतान लिया जाएगा. शिविर के आयोजन को लेकर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंच कर इसका लाभ ले सकें. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है और वह जमा नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645737&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : गोवंश की चोरी करने आए तस्कर की ग्रामीणों ने की धुनाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही