Search

 
 
 

बेंगाबाद : झामुमो प्रखंड कमिटी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

 
Bengabad (Giridih) : झामुमो प्रखंड कमिटी ने शनिवार 8 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी. बेंगाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से जगरनाथ महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर लोगों ने मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री अध्यक्ष नुनुराम किस्कू ने कहा कि जगरनाथ महतो जननायक थे. संगठन में उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली था. उनके निधन से संगठन को गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने हमेशा जनमानस के हित की राजनीति करने की सीख दी है. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीलकंठ मंडल, मंजू मरांडी, शिवशंकर मंडल, मो सलीम भुटारी, मो.सिराज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-children-should-not-forget-mother-tongue-and-culture-supriya-rai/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृभाषा व संस्कृति को ना भूले बच्चे : सुप्रिया राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही