Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : झामुमो का स्थापना दिवस 4 मार्च को, तैयारी में जुटे हैं कार्यकर्ता

Bengabad (Giridih) : झामुमो का स्थापना दिवस 4 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में मनाया जाएगा. स्थापना दिवस में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर पार्टी की बेंगाबाद प्रखंड कमेटी की बैठक 25 फरवरी को हुई. बैठक में स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने तथा ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के साथ गिरिडीह रवाना होंगे. बैठक में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने कहा कि स्थापना दिवस की तैयारी में बेंगाबाद प्रखंड कमेटी जुटी हुई है. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बैठक में नीलकंठ मंडल, केशो मुर्मू, विजय सिंह, देवान बेसरा, सुरेश सिंह, सहदेव मुर्मू, मंजू मरांडी, अब्दुल वाहिद खान, मो. सलीम,लाल बिहारी महतो, मनोज दास, नरेश साव, अब्दुल गनी टिंकू, बिंदुलाल मरांडी, रामेश्वर मुर्मू, श्यामलाल हांसदा समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564481&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चोरी की 18  बाइक समेत चार गिरफ्तार, अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही