Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद: आम लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर खलासी

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद चतरो मार्ग पर बिशनिशरण के समीप गुरुवार 18 मई को एक आम लदा पिकअप वैन पलट गया. दुर्घटना में वाहन के चालक एवं खलासी बाल-बच गए. वैन में लदे पूरे आम सड़क किनारे गड्ढे में बिखर गये. दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने आम पर हाथ भी साफ किया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन समेत आम को कब्जे में लिया. जानकारी के अनुसार कोलकाता से एक पिकअप वैन आम लेकर बिहार के लिए निकला था. बेंगाबाद चतरो मार्ग पर एक मवेशी अचानक सामने आ गया. मवेशी को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-workers-should-gear-up-for-2024-annapurna-devi/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 2024 के लिए भाजपा कार्यकर्ता कस लें कमर : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही