Search

बेंगाबाद: अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशिक्षु आईएएस की मौजूदगी में मापी

Bengabad (giridih): बेंगाबाद मुख्य बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 11 मई से कार्रवाई शुरू की गई है. सदर एसडीएम विशाल दीप खलको के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस सह बेंगाबाद सीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में सड़कों की मापी कराई गई. बेंगाबाद बाजार स्थित छोटकी खरगडीहा रोड व पूरे बाजार की मापी करा कर सड़क किनारे के दुकानों व मकानों में चिन्ह लगाया गया. जल्द ही सभी को नोटिस के माध्यम से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जाएगा. मौके पर अंचल निरीक्षक केवल राउत, हल्का कर्मचारी अमर किशोर सिन्हा, अमीन हिरामन रविदास, मनोज वर्मा, विनोद राणा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633875&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : सरिया डीएवी स्कूल में मधुमक्खियों ने डाला डेरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp