Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद: कृषि विज्ञान केन्द्र में विधायक ने किया पौधारोपण

Bengabad (giridih): लोकतंत्र में संविधान का विशेष महत्व है लोकतांत्रिक देश की शासन व्यवस्था संवैधानिक ढांचे के अनुरूप चलता है. उक्त बातें गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने 13 अप्रैल को बेंगाबाद कृषि विज्ञान केंद्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही. विधायक ने कहा कि संविधान में सभी धर्म-सम्प्रदाय, जाति-वर्ग को समान अधिकार दिया है. देश के हर युवा को संविधान की जानकारी रखनी चाहिए.संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर को याद करना चाहिए. ऐसे कार्यक्रमों से ही युवा पीढ़ी महापुरुषों के बारे में जानकारी प्राप्त करतें हैं. विधायक का केंद्र के प्रधान डॉ पंकज सेठ ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विधायक ने केवीके परिसर में पौधरोपण कर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर वैज्ञानिक डॉ नवीन सिन्हा, मनोज कुमार, शुभंकर सिंह, लिलो महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607794&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : बैल ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही