Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : कोरोना से निपटने को लेकर किया मॉक ड्रिल

Bengabad (Giridih) : देश में कोरोना के बढ़ते माले देख स्वास्थ्य विभाग सजग है. इसी कड़ी में 10 अप्रैल को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपात स्थिति में कोरोना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. ड्रिल में कोरोना मरीज के भर्ती करने से लेकर उसके उपचार का अभ्यास किया गया. मौके पर उपस्थित प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ड्रिल का जायजा लिया. ड्रिल के दरम्यान कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल लाया गया. एंबुलेंस के रुकते ही स्वास्थ्य कर्मी स्ट्रेचर लेकर दौड़ते हुए गए और मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल लाए. चिकित्सकों ने पीपीई किट पहनकर उसके ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर समेत अन्य शारीरिक जांच की. इसके बाद इलाज शुरू हुई. मॉक ड्रिल के कारण स्वास्थ्य केंद्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई. जब लोगों को इसके बारे में पता चला तब माहौल शांत हुआ. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष शेखर ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इज़ाफ़ा होने लगा है. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है. कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों को किस प्रकार उसकी देख भाल और इलाज करनी है इसी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामले देख आम लोगों से मास्क लगाने की अपील की है. मौके पर बीडीओ कय्यूम अंसारी, बीपीएम अरविंद कुमार, पिरामल संस्था के रजनीश मिश्रा समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604500&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: दंपती मौत मामले में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही