Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दिघरियाकला गांव से दो माह पूर्व लापता 12 वर्षीय किशोर अनीश कुमार रजक का अभी तक सुराग नहीं मिला है. किशोर की तलाश में उसके दिव्यांग पिता टिंकू रजक दर दर भटकने को मजबूर है. उन्होंने किशोर को तलाशने के लिए बाल संरक्षण समिति से मदद की गुहार लगाई है. पिता के गुहार लगाने पर समिति के सदस्य 18 अप्रैल को बेंगाबाद थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी शशि सिंह ने समिति के सदस्यों को किशोर के लापता होने से संबंधित जानकारी दी. बता दें कि छठी कक्षा का छात्र किशोर अचानक दो माह पूर्व अपने गांव से लापता हो गया. पिता ने अपने स्तर पर खोजबीन की. इसके बाद बेंगाबाद थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस भी काफी तलाश की लेकिन उसकी पता नहीं चला. किशोर की मां भी करीब दो वर्ष पूर्व पति और बेटे को छोड़कर फरार हो गई. उसका भी अब तक पता नहीं चल पाया है. बेंगाबाद पुलिस इस संबंध में किशोर के मामा एवं अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612198&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : बांस लदा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर घायल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेंगाबाद : बांस लदा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर घायल [wpse_comments_template]