Search

 
 
 

बेंगाबाद : पदाधिकारी व कर्मी कार्यशैली में सुधार लाएं- विधायक

 
प्रखंड मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक, मनरेगा योजना में कमीशनखोरी पर माहौल गर्म
Bengabad : (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में 26 जून को गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. विधायक ने विभागवार कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में मनरेगा योजनाओं में मटेरियल राशि भुगतान करने में लाभुक से कमीशन वसूली की बात उठने पर माहौल गर्म हो गया. विधायक ने पदाधिकारियों व कर्मियों को कार्यशैली और व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि सरकार जिस तरह राज्य की आम अवाम के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन चाहती है, अधिकारी उसके अनुरूप काम करें. अधिकारियों की मनमानी और व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विधायक ने कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने प्रखंड स्तर पर चल रहे मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी और मटेरियल खरीदने के लिए आवंटित राशि का भुगतान वेंडर के माध्यम से कराने पर कमीशन खोरी की बात उठायी. इस संबंध में बीपीओ सतीश कुमार मामले को टालते हुए स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. उनके इस रुख पर विधायक और बीस सूत्री अध्यक्ष ने नाराजगी जताई. बिना टेंडर के योजनाओं में बालू बिल वाउचर पास करने पर सवाल किया गया. बैठक में प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बहाल करने और चिकित्साकर्मी की उपस्थिति अनिवार्य करने की बात उठायी गयी. विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सप्ताह में दो दिन सभी उप स्वास्थ्य केद्रों में एएनएम के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में भवनहीन तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कराने की बात विधायक के समक्ष रखी गई. बैठक में आरईओ, पीएचईडी, पशुपालन, कृषि, अग्र परियोजना, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. विधायक ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड सरकार ने 10 वर्ष पूर्व बने सभी ग्रामीण सड़कों के मरम्मत का निर्देश संबंधित विभाग को जारी किया है. जल्द ही बेंगाबाद प्रखंड के जर्जर सड़को का मरम्मत किया जाएगा. विभागीय इंजीनियर सड़कों की सूची बना कर विभाग को उपलब्ध कराएंगे. मौके पर बीडीओ कय्यूम अंसारी, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, एमओ मुजफ्फर अली, रेंजर सुरेश रजक, मनरेगा बीपीओ सतीश कुमार, बीईईओ कोलेश्वर दास, बीपीओ केडी सिंह, डॉ आशीष शेखर, कमलेश झा, मो. जावेद, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी रीना कुमारी, मो. जैनुल अंसारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. शमीम, मो फखरुद्दीन, पशु चिकित्सक ज्योति किरण टुडू, पीएचईडी के जेई मणिकांत समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680104&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : एमओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही