Search

बेंगाबाद: अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Bengabad (giridih): बेंगाबाद थाना के सामने सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाने की बात कही है. प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में 21 अप्रैल को जमीन की मापी करा कर  घरों व दीवारों पर चिन्ह लगा दिया गया है. प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि बेंगाबाद थाना के सामने खाता न0- 106 प्लॉट न0- 306 गैरमजरूआ ज़मीन है. इस जमीन पर सरकारी नाला भी बना हुआ है. कुछ लोगों ने ज़मीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है.सीआई केवल राउत ने बताया कि पूर्व में मापी करा 17 लोगों को तीन बार नोटिस दिया गया था. स्थानीय निवासी सुखदेव तिवारी ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण अन्य स्थानों पर भी है मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. शैलेश पांडेय ने कहा कि उनका मकान पूर्वजों ने 1976 में ही बनाया था. जिसके बाद कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है. मकान टूटने से काफी नुकसान होगा प्रशासन इस पर विचार करे. निजी विद्यालय संचालक ने भी नरमी बरतने की मांग की है. मौके पर सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, अमर किशोर सिन्हा, विभागीय अमीन समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615107&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: धनबाद से बिना जांच ही लौट आया आरटी-पीसीआर के लिए भेजा गया सैंपल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp